फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर निगम क्षेत्र की खराब स्ट्रीट लाइटें होंगी ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनिगम ने लाइटों के रखरखाव का जिम्मा अपने हाथों में लिया, 10 टीम बनाईI
विज्ञापन

दून में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को जल्द ठीक कराया जाएगा। नगर निगम ने स्वयं इस काम को संभाल लिया है। इसके लिए 10 टीमें गठित कर 10 वार्डों में काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों का काम संभाल रही ईईसीएल ने किसी अन्य कंपनी को रख-रखाव का ठेका दिया था। इससे दून में खराब स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो सकी। स्थिति इतनी खराब हो गई कि लोगों ने सीएम हेल्पलाइन के साथ ही अलग-अलग माध्यम से शिकायतें करनी शुरू कर दी। निगम को रोजाना स्ट्रीट लाइट खराब होने शिकायतें मिली, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में गढ़वाल आयुक्त ने भी नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद निगम ने ईईसीएल से यह काम वापस लेने की कार्रवाई शुरू की। अब निगम ने स्वयं खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी संभालेगा। निगम ने फिलहाल टीमें बनाकर 10 वार्डों में काम शुरू करा दिया है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि कंपनी को कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ है। ईईसीएल से स्ट्रीट लाइट ठीक करने का काम वापस लेने के संबंध में पत्र पूर्व में जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें