फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकट सस्ता होने के बाद भी सिनेमाघरों में नहीं जुट रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
भले ही सिनेमाघरों को सौ फीसदी क्षमता के साथ खोला जा रहा हो, लेकिन कोई बड़ी फिल्म न होने के चलते टिकट सस्ते होने के बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ नहीं जुट रही है। इसके चलते सिनेमाघर संचालक एक-दो स्क्रीन पर ही फिल्मों के शो चला रहे हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड फिल्म एसोसिएशन के सचिव सुयश अग्रवाल ने बताया कि शहर के सभी मल्टीप्लेक्स में चार स्क्रीन पर फिल्मों के शो चलाए जाते हैं, लेकिन दर्शक कम होने के चलते संचालक एक या दो स्क्रीन पर ही फिल्मों के शो चला रहे हैं। कहा कि कम दर्शकों में सभी स्क्रीन पर शो चलाने से संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते सिनेमाघर संचालकों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। उधर, दर्शकों को लुभाने के लिए सिनेमाघर संचालकों की ओर से फिल्मों की टिकटों के दामों में भी भारी गिरावट की गई है। 200 से 300 रुपये तक बिकने वाले टिकटों की कीमत को घटाकर 100 से 150 रुपये तक कर दिया गया है। इसके बावजूद दर्शकों का आंकड़ा 100 के पार नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें