बरसात के मौसम ने लोगों की मुसीबत बढ़ाई हुई है। कार की दिक्कत और बढ़ते खर्च से देहरादून में लोग बेहाल है।
सड़कों पर जगह-जगह बने गड्ढों, कई जगह भरे पानी, रस्ट ने उनकी गाड़ियों की हालत खराब कर दी है। टायर एलाइनमेंट, सस्पेंशन, ब्रेक में पानी, साइलेंसर की खराबी जैसी दिक्कतें आम हो गई हैं।
इसके चलते मेंटिनेंस लागत में 10 से 40 फीसदी का इजाफा हुआ है। अभी तक लगभग 2500 से लेकर तकरीबन 3000 रुपए में निपट जाने वाले खर्च में अब 1200 से लेकर 1500 तक का और इजाफा हो गया है।
ऐसे करें देख-रेख
नियमित अंतराल पर सर्विस कराएं
टायर एलाइनमेंट चेक कराते रहें
आयलिंग को चेक करें
आधे शीशे को खोलकर रखें
नियंत्रित स्पीड में गाड़ी चलाएं
एंटी रस्ट कोटिंग करा लें
पेट्रोल की कारों के मुकाबले डीजल की कारों पर मेंटिनेंस लागत ज्यादा आती है। इस खर्च का अंतर तकरीबन पांच सौ रुपये तक होता है।
- विजय चांदना, राजपुर रोड स्थित कारों के जानकार
बरसात के मौसम में गाड़ियों को खास देख-रेख की जरूरत है। बरसात में विंडो खुली न रखें। इससे पानी भीतर जाकर इलेक्ट्रानिक आइटम्स को खराब कर सकता है।
- अरविंद शर्मा, आटोकाप
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें