सहत्रधारा रोड आईटीपार्क में संस्कृति विभाग की और से आयोजित दून हाट में सांस्कृतिक प्रस्तुति देत
आईटी पार्क स्थित दून हाट में सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने गढ़वाली और कुमाऊंनी गीतों पर प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत गणेश वंदना के साथ हुई। इसके बाद गढ़वाली व कुमाऊंनी गीतों पर स्थानीय कलाकारों द्वारा मन को छू लेने वाली प्रस्तुतियां दी। जिन पर उपस्थित लोग झूमने पर मजबूर हो गए।
उधर, हाट में पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। जिन्हें खरीदने के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भी दून हाट में लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली।