फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दिनभर जाम से हांफता रहा शहर, 15 किमी का सफर डेढ़ घंटे में हुआ पूरा, यात्री रहे परेशान

Mon, 29 May 2023 02:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

व्यवस्था बनाने के लिए यहां पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में वाहनों के आने से व्यवस्था ठप हो गई और यहां भी गाड़ियां अटकी रहीं। सुबह 8 बजे से ही हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया था।
विज्ञापन
देहरादून आईएसबीटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को शहर दिनभर जाम से जूझता रहा। हाईवे से लेकर बाजारों और गलियों में वाहनों की कतारें लगी रहीं। शिवपुरी से नेपाली फॉर्म तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। वहीं शिवपुरी से ऋषिकेश तक 15 किमी के सफर को पूरा करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लग गया।

विज्ञापन


रविवार को सुबह 8 बजे से ही हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया था। वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों और रोडवेज बसों को भनियावाला की ओर से ऋषिकेश भेजा गया, लेकिन इसके बावजूद जाम से राहत नहीं मिल सकी। कई बसों को तो दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचने में आठ से नौ घंटे लग गए।

इधर कुछ वाहन भानियावाला से नटराज चौक होते हुए बाजार में घुस गए। इससे चंद्रभागापुल से रामझूला तक भी वाहनों की लंबी लाइन लग गई।कुछ वाहन नटराज चौक से आईएसबीटी होते हुए चंद्रभागा पुल पहुंचे। ऐसे में बाजार की ओर से वाहनों का दबाव बढ़ता देख पुलिस ने दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों को आईएसबीटी से चौदहबीघा नया पुल होते हुए ढालवाला की ओर से रवाना किया। वहीं चौदहबीघा और कैलाश गेट में पुलिस जवान तैनात रहे। इससे बाहरी राज्यों के वाहन चौदहबीघा के अंदर आबादी क्षेत्र में नहीं घुस पाए, जिसके कारण यहां थोड़ी राहत रही।

विज्ञापन

श्यामपुर फाटक पर दिनभर लगता रहा जाम
श्यामपुर फाटक पर दिनभर जाम की स्थिति रही। व्यवस्था बनाने के लिए यहां पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी, लेकिन बड़ी संख्या में वाहनों के आने से व्यवस्था ठप हो गई और यहां भी गाड़ियां अटकी रहीं। वहीं बाजार से खदरी की ओर जाने वाले और खदरी से बाजार की ओर आने वाले लोगों को भी जाम से दो चार होना पड़ा।

भानियावाला चौक पर भी लगता रहा जाम
रविवार होने के कारण उत्तरप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के लोग भी बड़ी संख्या से अपने वाहनों से ऋषिकेश पहुंचे। व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस ने इनके वाहनों को नेपाली फार्म से भानियावाला की ओर भेज दिया। इससे भानियावाला चौक पर भी वाहनों का दबाव बढ़ता चला गया और लंबा जाम लग गया।

कई वाहन गूगल मैप की मदद से खैरी के अंदर से श्यामपुर फाटक और कैनाल रोड पर पहुंच गए। फिर वहां से हाईवे के लिए निकले। दूसरे राज्यों के कुछ वाहन फ्लाईओवर होते हुए सीधे लच्छीवाला पहुंचे, लेकिन यहां से उन्हें वापस भानियावाला चौक की ओर आना पड़ा। इसके कारण भी काफी परेशानी हुई।
 
विज्ञापन

लेबर कॉलोनी से खदरी पहुंचे लोग
ऋषिकेश बाजार में खरीदारी करने आए लोग श्यामपुर फाटक पर लगने वाले जाम से बचने के लिए आईडीपीएल लेबर कॉलोनी होते हुए खदरी पहुंचे। स्थानीय निवासी विनोद जुगलान ने बताया कि प्रशासन द्वारा जाम से निपटने के लिए स्थायी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। ऐसे में लोग वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इससे अंदरूनी मार्गों में भी वाहनों का दबाव बढ़ता है और परेशानी होती है।

बसाें के इंतजार में खड़े रहे यात्री
दिल्ली से आने वाली रोडवेज बसों के जाम में फंसने के कारण ऋषिकेश से दिल्ली, हरिद्वार, रुड़की जाने वाले लोगाें को बसों के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हालांकि बसों के स्टेशन पर पहुंचने पर रोडवेज के अधिकारियों ने तुरंत इन्हें हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  डिजिटल भुगतान का बड़ा माध्यम बनकर उभरे जन सेवा केंद्र, एक साल में 602 करोड़ रुपये का हुआ लेनदेन

दिल्ली से आने वाले वाहनों को भानियावाला डायवर्ट किया गया था। कुछ वाहन गूगल मैप के सहारे दूसरे रास्तों से फिर हाईवे पर पहुंच गए थे। श्यामपुर फाटक केवल लोकल वाहन और एम्स में इलाज कराने जाने वालों के वाहनों को आने दिया गया। वाहनों के दबाव के कारण कई बार दिक्कत आई। - रविकांत सेमवाल, यातायात निरीक्षक ऋषिकेश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें