फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना को बंद कर स्थायी नौकरी दे केंद्र सरकार : नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष आरआर नेगी ने किया भाजपा पर पलटवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन सिंह नेगी(सेनि) ने कहा, केंद्र सरकार अग्निपथ योजना को बंद कर सेना में युवाओं को स्थायी नौकरी दे।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में नेगी ने कहा अग्निपथ योजना के विरोध में रैली व हस्ताक्षर अभियान के दूसरे चरण में कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने कुमाऊं मंडल के रामनगर, हल्द्वानी, रानीखेत, अल्मोड़ा, बागेश्वर व जसपुर में लोगों के साथ संवाद किया। इसके साथ ही युवाओं को अग्निपथ योजना से उनके भविष्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले सेना में युवाओं को स्थायी नौकरी मिलती थी, लेकिन केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना लागू कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। इस योजना से उत्तराखंड के युवाओं पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, सेवानिवृत्त कर्नल मोहन सिंह रावत, कैप्टन बचन सिंह नेगी, कैप्टन सहदेव शर्मा, कैप्टन सुशांत, सुबेदार बलवीर सिंह पंवार, कैप्टन खुशाल सिंह राणा, गोपाल सिंह गडिया, सुबेदार धुलिया लाल, सुबेदार, एसएस नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें