फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सीएओ ने मृदा संरक्षण कार्यों और दुकानों का किया निरीक्षण

Sat, 19 Sep 2026 11:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य कृषि अधिकारी (सीएओ) देवेंद्र राणा ने शनिवार को साहिया क्षेत्र में मृदा संरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने साहिया बाजार में कीटनाशक और बीज की दुकानों पर छापा भी मारा। मुख्य कृषि अधिकारी सबसे पहले धोईरा गांव पहुंचे और सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने पाठा गांव के नीचे भूस्खलन रोकने के लिए लगाए गए सुरक्षा तार जाल को देखा। ग्रामीणों ने गांव को खतरे से बचाने के लिए और सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की। इस पर उन्होंने भूमि संरक्षण एवं कृषि अधिकारी रामनरेश गुलेरिया को आवश्यकतानुसार एस्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने साहिया बाजार स्थित कृषि इकाई कार्यालय के लिए नए भवन की प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा। उन्होंने कीटनाशक और बीज की लाइसेंसधारी दुकानों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानें खुली मिलें जबकि एक बंद पाई गई। उन्होंने दुकानदारों को कमियां दूर करने और लाइसेंस के अनुरूप विश्वसनीय दवाइयां बेचने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी नवीन रावत और कृषि इकाई साहिया के सहायक ज्ञान सिंह राय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें