फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट : कैबिनेट ने मार्गदर्शन के लिए राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री का जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य स्थापना रजत जयंती के उपलक्ष पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से राज्य को दिए गए मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। कैबिनेट ने आभार जताते हुए कहा, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी मार्गदर्शन से उत्तराखंड राज्य को सतत विकास, लोक कल्याण और नवाचार के पथ पर आगे बढ़ाने की दिशा में संकल्प और भी सुदृढ़ हुआ है।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल ने विश्वास जताया कि राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में मिले इन प्रेरक संदेशों से प्रदेश गठन के मूल लक्ष्यों की प्राप्ति व प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर तत्पर रहेगी। बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्या, सौरभ बहुगुणा, गणेश जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें