फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडप में बैठने से पहले दुल्हन ने किया ऐसा काम, हर कोई रह गया हैरान

Fri, 14 Apr 2017 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
बृहस्पतिवार यानि बैसाखी पर्व पर श्यामपुर के गुलजार फार्म नैनसिंह प्लाट निवासी बग्गा देवी पत्नी स्व. राजेंद्र सिंह राणा की पुत्री किरन का विवाह बिना कॉकटेल पार्टी व शराब परोसे संपन्न हुई।
विज्ञापन


मैती स्वयं सेवी संस्था के शराब विरोधी अभियान से प्रेरित होकर परिवार ने पुत्री की शादी में कॉकटेल पार्टी नहीं करने का निर्णय लिया।

इस सराहनीय कदम में उनकी पुत्री किरन ने भी पूरी सहभागिता ही नहीं निभाई बल्कि शादी में शराब नहीं परोसने के लिए बाकायदा संकल्प पत्र भरा।      
 
Trending Videos

शराब परोसे बिना आयोजित हो चुके हैं अनेक शादी समारोह

गौरतलब है कि मैती स्वयंसेवी संस्था अध्यक्ष कुसुम जोशी की ओर से करीब छह साल से चलाई जा रही इस मुहिम से अब तक तीर्थक्षेत्र ही नहीं बल्कि राज्य के विभिन्न हिस्सों और दूसरे प्रांतों में भी अनेक शादी समारोह शराब परोसे बिना आयोजित हो चुके हैं।

संस्था अध्यक्ष कुसुम ने बताया कि इस मुहिम में उन्हें मातृशक्ति और पुरुष समाज का भी पूरा सहयोग मिल रहा है।

संस्था के निरंतर प्रयास के कारण समाज से इस बुराई को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है।
 
विज्ञापन

नव-दम्पत्ति के हाथों से पौधारोपण कराया जा रहा है

पौधारोपण - फोटो : डेमो फोटो
साथ ही संस्था की ओर से विवाह कार्यक्रमों में पर्यावरण संवर्धन के लिए नव-दम्पत्ति के हाथों से पौधारोपण कराया जा रहा है।

संस्था की इस मुहिम की पर राणा परिवार ने सराहना की व  संस्था का आभार जताया।

इस अवसर पर रेपाल सिंह राणा, जसपाल सिंह राणा, सतपाल सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, विरेंद्र सिंह राणा, गणपति भंडारी, अदिति राणा, रीना राणा आदि लोग मौजूद थे।       
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें