ढकरानी पावर हॉउस के इंटेक में मिला युवक का शव
विकासनगर। ढकरानी पॉवर हॉउस के इंटेक में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान हरिपुर खैरी सेलाकुई निवासी एक युवक के रूप में की गई। पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक 24 अगस्त की सुबह से घर से लापता था।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि ढकरानी पॉवर हॉउस के इंटेक में एक शव फंसा हुआ है। पुलिस ने आसपास के चौकी थानों और सोशल मीडिया पर प्रचार करने पर मृतक की पहचान संदीप कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवारी हरिपुर खैरी सेलाकुई के रूप में हुई। एसएसआई गिरीश नेगी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस टीम में कॉस्टेबल मनोज कुमार, किरण पाल, कुलवीर सिंह शामिल रहे।