फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घंटाघर के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान चमोली जिले के गैरसैंण निवासी मनोज के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम से पूर्व शव को कोरोनेशन अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे पुलिस को सूचना मिली कि घंटाघर के पास एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। युवक को कोरोनेशन अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक देहरादून के माजरी क्षेत्र में रहता था। वह दिहाड़ी मजदूरी करता था और नशे का आदी था। मृतक के परिजनों के बताया कि युवक चार-पांच वर्षों से घर नहीं आया है। वह घरवालों से बात भी नहीं करता था। शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक के अधिक नशे में होने के कारण मौत की वजह माना जा रहा है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। परिजनों ने इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें