फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कॉलेज रोड बदहाली का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बीस साल पुरानी जर्जर सड़क पर चलने को मजबूर हैं लोग
विज्ञापन


बाजार की मुख्य काॅलेज रोड की बदहाल स्थिति स्थानीय निवासियों व बाजार आने वाले ग्राहकों के लिए मुसीबत बनी हुई है। पिछले कई साल से जर्जर हो चुकी सड़क के निर्माण को लेकर नगर पालिका प्रशासन भी गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय निवासियों ने सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की है।



नगर पालिका क्षेत्र के महत्वपूर्ण काॅलेज रोड पर चलने वाले सड़क की बदहाली के कारण परेशानी उठा रहे हैं। बताते चलें की काॅलेज रोड नगर का मुख्य बाजार है और यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्राहकों की आवाजाही होती है। इसके अलावा रोड से आवासीय क्षेत्र सटा होने के कारण स्थानीय निवासियों का भी भारी संख्या में आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन




उत्तराखंड के अस्तित्व में आने के बाद पहली चुनी हुई सरकार में लगभग बीस साल पहले सड़क का निर्माण कराया गया था। दस साल तक सड़क की स्थिति ठीक रही लेकिन इसके बाद साल दर साल क्षतिग्रस्त होने के कारण बदहाली बढ़ती रही। स्थानीय निवासी व दुकानदार धीरज कुमार, अमित कुमार, वासुदेव शर्मा, मंगत साहू का कहना है कि मुख्य बाजार का हिस्सा होने के कारण काॅलेज रोड पर दिनभर अत्यधिक भीड़ रहती है। सड़क खराब होने से काफी असुविधाएं यहां आने वालों को रहती हैं।
विज्ञापन


पालिका प्रशासन को शहर के इस बाजार की सुध लेनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा ने बताया कि सड़क के निर्माण की सभी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी हैं। शीघ्र ही उसे बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें