फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बुखार और खसरा के संदिग्ध केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग बना लापरवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्हाल-मटक माजरी क्षेत्र में नहीं भेजी गई टीम
विज्ञापन


वायरल बुखार और खसरा के संदिग्ध केस सामने आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग लापरवाह बना हुआ है। मामला सामने आने के बावजूद कुल्हाल और मटक-माजरी क्षेत्र में बीमारी की जांच के लिए कोई टीम नहीं भेजी गई। इससे क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ गई है। उप जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से क्षेत्र में घर-घर सर्वे कराया जाएगा।

कुल्हाल से लेकर मटक-माजरी, धौलातप्पड़, कुंजा, कुंजाग्रांट, आदूवाला, शाहपुर कल्याणपुर, जूडली, धर्मावाला, तिमली आदि क्षेत्रों में वायरल बुखार का प्रकोप व्यापक स्तर पर फैल रहा है। इसके अलावा बच्चों और युवाओं के शरीर पर लाल निशान व रेशे भी देखने में आ रहे हैं, जिसे खसरा नामक रोग से जोड़कर देखा जा रहा है। परंतु स्वास्थ्य विभाग बीमारी को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




मामला संज्ञान में आने के बावजूद शनिवार को क्षेत्र में चिकित्सकों की टीम नहीं भेजी गई। जिससे क्षेत्रवासी मायूस नजर आ रहे हैं। कुल्हाल के प्रधान मोहम्मद सलीम, कुंजाग्रांट के पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिफ व धर्मावाला के पूर्व प्रधान जगबीर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र में फैल रही बीमारियों की रोकथाम को आवश्यक इंतजाम करने चाहिए। उप जिला अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ. विजय सिंह ने बताया कि एएनम व आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजकर सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें