फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लोक गीतों और हास्य की प्रस्तुतियों का दर्शकों ने उठाया लुत्फ

Sun, 29 Nov 2026 07:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- सेलाकुई में गढवाल सभा ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। 26वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गढ़वाल सभा के माध्यम से राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में एक भव्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के अमर शहीदों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध लोक गायकों और हास्य कलाकारों ने अपनी शानदार पारंपरिक प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि दर्शक देर तक लोकगीतों की धुनों पर झूमते नजर आए। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारियों को शॉल व स्मृति चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह के दौरान मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रोशन रतूड़ी, कार्यक्रम अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विशिष्ट अतिथि व ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, प्रसिद्ध लोक गायक सौरभ मैठाणी, महिमा उनियाल, हास्य कलाकार संदीप छीलबट, मधु बेजवाल, शूरवीर सिंह चौहान, गढ़वाल सभा के अध्यक्ष कैप्टन वीर सिंह रावत, त्रिभुवन सेमवाल, प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें