फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल स्थगित हुई है समाप्त नहीं : धस्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
I- कहा, वादाखिलाफी हुई तो देशभर में व्यावसायिक वाहनों की हड़ताल की जाएगीI
विज्ञापन




केंद्र सरकार ने आल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों को हिट एंड रन मामले में जो आश्वासन दिया है, उस पर कोई वादाखिलाफी हुई तो देशभर में व्यावसायिक वाहनों की हड़ताल व चक्का जाम किया जाएगा। हमने हड़ताल स्थगित की है, खत्म नहीं। यह बात देहरादून प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता में उत्तराखंड परिवहन महासंघ के संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कही।
विज्ञापन


धस्माना ने कहा, केंद्र सरकार ने बिना किसी परिवहन से जुड़े संगठन को विश्वास में लिए वाहन चालकों के खिलाफ इतना सख्त कानून बना दिया। अब भविष्य में कोई भी व्यक्ति व्यवसाय के लिए वाहन चालक का व्यवसाय नहीं चुनेगा। कहा, 10-15 हजार की ड्राइवर की नौकरी करने वाला व्यक्ति दस लाख रुपये जुर्माना और सात साल की कैद की सजा कैसे काट सकता है। कहा कि केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया है कि नया कानून नोटिफाई नहीं किया जाएगा, जब तक आल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के साथ वार्ता न हो जाए। सरकार को तत्काल बातचीत कर कानून में आवश्यक संशोधन कर जनता के समक्ष लाना चाहिए। प्रेसवार्ता में ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एपी उनियाल, देहरादून ट्रक ऑपरेटर यूनियन के महासचिव दिनेश नागपाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र धवन, योगेश गंभीर, सरदार जसविंदर सिंह मोठी, अशोक गोलानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें