अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर सप्ताहभर राजधानी दून भी राममय रहेगी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दून में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम होंगे। दून में जगह-जगह पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम लाइव दिखाई जाएगी।
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास राजधानी दून में भी देखने को मिलेगा। कहीं शोभायात्रा निकाली जाएगी तो कहीं दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। दून के मंदिरों में एक सप्ताह तक रोजाना अनुष्ठान होंगे।
क्लेमेंटटाउन में श्री रामलीला समिति की ओर से प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा का अयोध्या से लाइव प्रसारण होगा और सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या होगी। 23 जनवरी को लाडली कन्या विवाह का आयोजन होगा। वहीं राम मंदिर दीपलोक में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण होगा।
Iघर-घर पहुंच रही अक्षत कलश यात्राI
राम मंदिर से अक्षत कलश दून पहुंचने के बाद से ही लगातार भक्तों के घर-घर पहुंच रहा है। शोभायात्रा निकालकर हिंदुओं को प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता दिया जा रहा है। जय श्रीराम के जयकारों और राम भजनों से दून का वातावरण भक्तिमय हो रहा है।