फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कलाकारों ने ताड़का और मारीच वध का किया मनमोहक मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती कला मंच की ओर से आयोजित की जा रही रामलीला में गुरु विश्वामित्र के साथ राम-लक्ष्मण का जंगल में जाना और राक्षसों के साथ युद्ध के दृश्यों का मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए नगरवासियों की काफी भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन




रामलीला में गुरु विश्वामित्र अयोध्या आते हैं और राजा दशरथ से राक्षसों का नाश करने के लिए राम-लक्ष्मण को साथ ले जाने की मांग करते हैं। दशरथ जब मना कर देते हैं तो वह नाराज हो जाते हैं। काफी समझाने के बाद राजा दशरथ का राम-लक्ष्मण को उनके साथ भेजते हैं। रामलीला में कलाकारों ने ताड़का और मारीच वध का मनमोहक मंचन किया। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनीत रोहिल्ला, नवनीत वर्मा, विकास शर्मा, राकेश गुलेरिया, अनिल गोयल, पूर्ण चंदोला, संजय धीमान, राजकुमार, पीके दूबे, संजय वर्मा, अभिषेक रोहिल्ला, लक्ष्मी कोठियाल, मनीष उपाध्याय आदि मौजूद रहे।



Iधूमधाम से निकली राम बरात
I

डाकपत्थर की रामलीला समिति नेहरू मार्केट की रामलीला में राम बरात निकाली गई। नेहरू मार्केट से शुरू हुई बरात डाकपत्थर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मंच पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष चंद्रपाल सक्सेना, शेर सिंह पुंडीर, पंकज नैथानी, अंशित तिवारी, अमन पाल, कर्ण पाल, निखिल सिंघल, अभिनव चौहान, रुद्राक्ष नैथाणी, किशन जोशी, सौरभ उनियाल, राहुल पाल, भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें