सन रेज इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई नृत्य प्रतियोगिता
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। सन रेज इंटरनेशनल स्कूल, डांडा जीवनगढ़ में समूह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति की विविधता और सुंदरता को अपनी नृत्य प्रस्तुतियों में प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। जिसमें द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल ने पहला, सेपियंस स्कूल हरबर्टपुर ने दूसरा और ब्राइट एंजेल स्कूल व शिवालिक एकेडमी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री रघुनाथ सिंह नेगी ने किया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम न केवल छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक समझ और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देते हैं। प्रधानाचार्य मनीता भट्ट और निदेशक ओम प्रकाश भट्ट ने प्रतिभागियों और आयोजन में सहयोग देने वाले प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद करते हुए इसे एक यादगार दिन बताया।