फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कृषि मंत्री ने बारिश न होने से फसलों के नुकसान का सही आंकड़ा न मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंत्री ने शासकीय आवास पर कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बारिश न होने से फसलों को नुकसान के सही आंकड़े न मिलने पर नाराजगी जताई। शासकीय आवास पर कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आंकलन कर जल्द रिपोर्ट दी जाए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिलेवार सर्वे कर बारिश न होने से हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। किसानों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि सर्वेक्षण व रिपोर्टिंग में कोताही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश कुमार, संयुक्त निदेशक रतन कुमार, औद्यानिकी परिषद के सीईओ नरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें