फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से हटाने पर आंदोलनकारी ने दी आत्मदाह करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी से हटाए जाने से गुस्साए राज्य आंदोलनकारियों ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। आंदोलनकारियों ने कहा कि रोजगार, विकास शिक्षा समेत विभिन्न सपनों को देख आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के लिए बलिदान दिया है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा करने का काम कर रही है।
विज्ञापन

राज्य आंदोलनकारी क्रांति कुकरेती ने बताया कि साल 2010 में हुई अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के माध्यम से उनका चयन पूर्ति निरीक्षक के पद पर हुआ था। चयन के बाद उनकी तैनाती गोपेश्वर, चमोली में की गई। लेकिन साल 2014 में सरकार ने कोर्ट के आदेश को आधार मानकर उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया। जबकि कोर्ट का वह आदेश उन पर लागू ही नहीं होता। कुकरेती ने कहा कि सरकार का यह फैसला प्रदेश भर के हजारों आंदोलनकारियों को बेरोजगार करने वाला है। इसके लिए वह बीते आठ साल से लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द सरकार की ओर से यह फैसला वापस नहीं लिया गया तो वह 10 दिसंबर को आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें