फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों हर माह परखी जाएगी सिपाहियों की चुस्ती फुर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के थानों में हर माह कम से कम दो बार सिपाहियों की चुस्ती-फुर्ती की परख की जाएगी। किसी घटना की सूचना देकर उनके रिस्पांस टाइम और तत्परता को देखा जाएगा। ताकि, सिपाही किसी भी घटना के वक्त कम से कम समय में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर सकें। यह आदेश बुधवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने क्लेमेंटटाउन थाने के वार्षिक निरीक्षण में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सलामी गार्ड को माह में कम से कम दो-तीन बार प्रैक्टिस करने के लिए भी निर्देशित किया। ताकि, उनके बीच तारतम्य बना रहे। पुलिस कप्तान ने निरीक्षण के दौरान अभिलेखों और शस्त्रों के रख-रखाव का निरीक्षण भी किया। इस दौरान सभी अभिलेखों की एंट्री पर उन्होंने संतोष जताया। शस्त्रों के संबंध में उन्होंने निर्देशित किया कि कर्मचारियों और अधिकारियों को अच्छी जानकारी होनी चाहिए। लंबित मुकदमों के संबंध में सही कार्रवाई कर समय से निस्तारण करने को भी कहा गया।
इसके बाद उन्होंने थाने में सफाई व्यवस्था को परखा। उन्होंने हिदायत भी दी कि पोर्टलों के माध्यम से थाने पर आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए। डॉ. रावत ने सरप्राइज रोल करने के निर्देश भी दिए। इससे सभी कर्मचारियों की उपस्थिति कितने समय में थाने में होती है यह भी नोट किया जाए। इस दौरान कप्तान ने सभी कर्मचारियों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा और जल्द से जल्द उनके निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें