तहसील मुख्यालय में आयोजित सत्याग्रह में मौजूद अधिवक्ता।
- फोटो : VIKAS NAGAR
महात्मा गांधी की 150 वीं वर्षगांठ पर पछवादून बार एसोसिएशन की ओर से तहसील परिसर में एक दिवसीय आत्मचिंतन सत्याग्रह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने देश और राज्य की प्रगति के बारे में चिंतन किया। अधिवक्ता अनिल कांडपाल ने एक दिन का मौन व्रत धारण किया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र और तहसीलदार प्रकाश शाह भी अधिवक्ताओं के इस सत्याग्रह में शामिल हुए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप बर्तवाल ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ पर देश के नागरिकों को इस बात पर चिंतन करना चाहिए कि वह वास्तव में शहीदों के सपनों का देश बनाने में कामयाब हुए हैं या नहीं। देश को किस तरह से प्रगति के पथ पर ले जाया जा सकता है। इन सब पर लोगों को कुछ पल निकाल कर आत्म चिंतन करना चाहिए। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, जय कृष्ण सेमवाल और उत्तराखंड कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह रावत ने भी तहसील परिसर पहुंच अधिवक्ताओं के इस सत्याग्रह को अ पना समर्थन दिया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव अमित चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, मयंक सेमवाल, संदीप चौधरी, राजेंद्र रावत, त्रिलोक सिंह राजपूत, सोमेंद्र सैनी, शानू कुकरेती, अरविंद गैरोला, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती, जय कृष्ण सेमवाल, उत्तराखंड कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंह रावत आदि मौजूद रहे।