पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर प्राइमरी डाकपत्थर में प्रदर्शन करते शिक्षक।
- फोटो : VIKAS NAGAR
पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने और नई शिक्षा नीति में प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ करने की मांग पर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े जुड़े शिक्षकों ने बृहस्पतिवार को डाकपत्थर स्थित प्राथमिक विद्यालय में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।
ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से शिक्षक संगठन पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग कर रहा है लेकिन, उनकी इस मांग को अनसुना किया जा रहा है। कहा कि सरकार को नई शिक्षा निति में प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। कहा कि यदि सरकार उक्त मांगों का निराकरण नहीं करती तो देश भर के शिक्षकों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। कहा कि मांगों के समर्थन में शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। उनका यह आंदोलन 27 फरवरी 2020 तक जारी रहेगा। ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर तोमर, कोशाध्यक्ष सुशीला गुरुंग, योगेश गुप्ता, इरशाद अली, रियासुद्दीन अंसारी, मनोज कुमार, नासरा प्रवीन, विपिन कुमार आदि शामिल रहे।