फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डॉक्टर बनकर व्यक्ति से ठगे एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरालिसिस पीड़ित व्यक्ति से आरोपी ने चिकित्सक बनकर एक लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के इलाज के लिए कथित चिकित्सक ने घर आकर खून निकालने पर ही लाखों का बिल बना दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एकता विहार निवासी डॉ. वरुनेंद्र विक्रम सिंह ने रायपुर पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि वह पैरालिसिस से पीड़ित हैं। उन्हें किसी ने इस समस्या के समाधान के लिए एक चिकित्सक के बारे में बताया और उसका नंबर दिया। पीड़ित ने बात की तो चिकित्सक ने 17 मई को घर आकर देखने की बात कही। इसके बाद वह घर आया और फीस नहीं बताई। इसी बीच उसने कमर और कंधे से कई बार खून निकाला और चार लाख 36 हजार का बिल बना दिया। पीड़ित ने इतनी रकम न देने के लिए कहा। इसके बाद वह एक लाख रुपये लेकर चला गया।

इसके बाद पीड़ित ने चिकित्सक से उसकी डिग्री पूछी तो उसने नहीं बताई और धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने रविवार को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें