फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कश्मीर सामान लेकर गए युवक की गाड़ी-मोबाइल छीना, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दून से जम्मू कश्मीर सामान लेकर गए पीड़ित से आरोपी ने वाहन छीन लिया। कश्मीर में किराया मांगा तो धमकी दी। साथ ही मोबाइल और कागजात भी छीन लिए। पीड़ित किसी तरह देहरादून पहुंचा तो पुलिस को मामले की शिकायत की। पटेलनगर पुलिस ने जम्मू कश्मीर निवासी उमर नूर सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन




पीड़ित अंकुर कुमार निवासी यमुनोत्री एन्क्लेव, चंद्रबनी रोड ने पुलिस को शिकायत कर बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर में लोडिंग वाहन किराये पर चलाने का काम करता है। सद्दाम उत्तराखंड टैक्सी सर्विस ने नौ मार्च को बुकिंग करके भेजा था। जब वह जम्मू कश्मीर में दिए गए पते पर पहुंचा तो वहां उमर नूर निवासी पठान, जिला बारामूला जम्मू एंड कश्मीर मिला। लोडर खाली कर पीड़ित ने किराया मांगा तो गाड़ी छीन ली न किराया दिया। पीड़ित ने जब फोन करने का प्रयास किया तो मोबाइल भी छीन किया। आरोपी ने पीड़ित से कहा कि ये वाहन सुरेंद्र पांडे, सद्दाम व नदीम से मिलकर बुकिंग दिखाकर मंगवाया था। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। दून पहुंचा तो सद्दाम से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन संपर्क नहीं हुआ। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सद्दाम, सुरेंद्र पांडे, उमर नूर निवासी पठान बारामूला, जम्मू कश्मीर और नईम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें