लड़की पर कमेंट को लेकर शुरू हुआ था विवाद
दोनों पक्षों (अंश और प्रशांत परिहार) के बीच विवाद कई दिन पुराना है। पुलिस के अनुसार एक दिन प्रशांत परिहार ने अंश के बड़े भाई आयुष की महिला मित्र पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस बात को लड़की ने आयुष को बताया। इस पर आयुष और प्रशांत आमने सामने आ गए। दोनों में झगड़ा भी हुआ। साथ में मौजूद रही आयुष की महिला मित्र ने प्रशांत को थप्पड़ भी मार दिया। अब दोनों के बीच विवाद और गहरा गया। कई बार के लड़ाई झगड़े के बाद शनिवार को फिर से प्रशांत अपने दोस्त को लेकर डीएवी कॉलेज के पास पहुंच गया था।
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: धारचूला में मजदूरों पर नेपाल की ओर से पत्थराव, बंद कराया झूलापुल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज