फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: छात्र पर धारदार हथियार से हमला करने वाले का साथी गिरफ्तार, लड़की पर कमेंट को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Mon, 05 Dec 2022 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

10वीं के छात्र अंश के गले पर एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर दिया था। नाजुक हालत में अंश को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद अंश के पिता विक्की कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों प्रशांत परिहार और अनुपम जेटली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमनगर में छात्र पर धारदार हथियार से हमला करने के आरोपी के साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के अनुसार आरोपी को छात्र के बड़े भाई की महिला मित्र ने थप्पड़ मारा था। इस बात को लेकर उनमें कई बार झगड़ा हुआ। इस बीच शनिवार को आरोपी ने छात्र को डीएवी स्कूल के पास बुलाकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। छात्र की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


प्रेमनगर क्षेत्र में डीएवी स्कूल के पास 10वीं के छात्र अंश के गले पर एक युवक ने धारदार हथियार से वार कर दिया था। नाजुक हालत में अंश को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका ऑपरेशन किया गया। इसके बाद अंश के पिता विक्की कुमार की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों प्रशांत परिहार और अनुपम जेटली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बताया गया कि प्रशांत परिहार ने अंश पर हमला किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन परिहार का पता नहीं चल सका।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि रविवार को अनुपम जेटली निवासी डीएलएफ फेज थ्री, गुरुग्राम (गुड़गांव) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में अनुपम जेटली ने पुलिस को बताया कि परिहार उसका दोस्त है और वह पुरानी कार खरीदने बेचने का काम करता है। अनुपम जेटली ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है।
विज्ञापन


वह वर्तमान में एक कंपनी में वर्क फ्रॉम होम कर रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार को परिहार, जेटली को लेकर डीएवी स्कूल के पास गया था। वहां अंश और उसके भाई आयुष को बुलाया गया लेकिन अंश ही बाहर आया था। यहां दोनों में लड़की के थप्पड़ मारने की बात को लेकर विवाद होने लगा। विवाद बढ़ा तो परिहार ने उसके गले पर धारदार हथियार (चाकू नहीं था) से हमला कर दिया। जिस पर अंश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
 
विज्ञापन

लड़की पर कमेंट को लेकर शुरू हुआ था विवाद
दोनों पक्षों (अंश और प्रशांत परिहार) के बीच विवाद कई दिन पुराना है। पुलिस के अनुसार एक दिन प्रशांत परिहार ने अंश के बड़े भाई आयुष की महिला मित्र पर अभद्र टिप्पणी की थी। इस बात को लड़की ने आयुष को बताया। इस पर आयुष और प्रशांत आमने सामने आ गए। दोनों में झगड़ा भी हुआ। साथ में मौजूद रही आयुष की महिला मित्र ने प्रशांत को थप्पड़ भी मार दिया। अब दोनों के बीच विवाद और गहरा गया। कई बार के लड़ाई झगड़े के बाद शनिवार को फिर से प्रशांत अपने दोस्त को लेकर डीएवी कॉलेज के पास पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें...उत्तराखंड: धारचूला में मजदूरों पर नेपाल की ओर से पत्थराव, बंद कराया झूलापुल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें