उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की ओर से तुलाज में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का खिताब टीएचडीसी टिहरी ने अपने नाम किया।
शुक्रवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच टीएचडीसी टिहरी और कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की के बीच खेला गया। इसमें टीएचडीसी विजेता रहा। इससे पहले दो सेमीफाइनल तुलाज इंस्टीट्यूट, गोविंद बल्लभ पंत व इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पौड़ी, टीएचडीसी के बीच खेले गए। समापन समारोह में मुख्य अतिथि तुलाज ग्रुप के वीसी रौनक जैन, तुलाज इंस्टीट्यूट के रजिस्ट्रार डॉ. पवन कुमार चौबे व शालिनी शर्मा ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। पहले दिन टूर्नामेंट का शुभारंभ तुलाज इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेजीडेंट डॉ. राघव गर्ग, तुलाज इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी शर्मा ने किया।