फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार का टायर फटने पर उतारी थार की स्टेपनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर में खड़ी एक थार गाड़ी की स्टेपनी चोरी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। मौके पर सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई तो पता चला कि स्टेपनी किसी एक चोर ने नहीं, बल्कि चार लड़कों ने मिलकर निकाली। पुलिस उन तक पहुंची तो मालूम हुआ कि चारों पेशेवर चोर नहीं, बल्कि नादान स्टूडेंट हैं। मसूरी से लौटते समय उनकी कार का टायर फट गया था, रात कहीं से मदद नहीं मिली तो थार की स्टेपनी उतारकर अपनी गाड़ी में लगाकर चलते बने।
विज्ञापन


एएसपी अजय सिंह ने बताया कि एक मिठाई दुकान के मालिक अमनदीप ने पुलिस को टायर चोरी की सूचना दी थी, जिसकी जांच के चलते पुलिस क्लेमेंटटाउन के रहने वाले चार लड़कों तक पहुंची। उन्हें चौकी बाजार लाया गया। पूछताछ में चारों स्टूडेंट निकले। उन्होंने बताया कि देर रात उनकी गाड़ी का टायर फट गया था, कोई साधन नहीं मिला तो थार से टायर निकाल अपनी गाड़ी में लगा लिया। उनके माफी मांगने पर थार मालिक अमनदीप ने कानूनी कार्रवाई की मांग नहीं की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें