फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के जंगलों में खतरे में पेड़, अधिकारियों को नहीं खबर

Thu, 02 Nov 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, थल (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
जंगलों से लकड़ी चुराने वाले यह तरीके खूब जानते हैं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेड़ीनाग वन रेंज के अंतर्गत हजेती के पास बिरखेत के आरक्षित जंगल में चीड़ के हरे पेड़ों को सुखाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


पेड़ के तने पर चारों ओर धारदार हथियार से घाव बना दिए गए हैं। इससे या तो पेड़ सूख जाएगा या फिर वह तेज हवा से गिर जाएगा। जंगलों से लकड़ी चुराने वाले यह तरीके खूब जानते हैं। आश्चर्य की बात यह है कि जिस स्थान पर पेड़ों को सुखाने की कोशिश की गई है, वहां से मात्र 500 मीटर की दूरी पर वन विभाग की चौकी भी है, लेकिन वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की जानकारी तक नहीं है।

अब तक किसी ने भी इसकी शिकायत नहीं की
वन रेंजर नंदन प्रसाद ग्वासीकोटी के संज्ञान में जब यह मामला लाया गया तो उन्होंने कहा कि वन रक्षक को मौके पर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी ने भी इसकी शिकायत नहीं की। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी और अपराधियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजेती के जंगल में लंबे समय से लकड़ियों की चोरी हो रही है। रात के समय भी जंगल से लकड़ी की चोरी होती है। ठीक सड़क से लगे इस जंगल पर हमेशा अपराधियों की नजर रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें