अनिश्चितता के चलते शिक्षा मित्र संगठन ने रविवार को गदरपुर में प्रदेश के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से मुलाकात कर अपनी व्यथा रखी। मुलाकात के बाद संगठन ने दावा किया कि मंत्री अरविंद पांडेय ने चुनावी आचार संहिता खत्म होने के बाद शिक्षा मित्रों के हितों की मजबूती से पैरवी करने का आश्वासन दिया। मंत्री से मिलने वालों में शिक्षा मित्र संगठन के रमेश चंद्र जोशी, केसी भट्ट, बलवंत अधिकारी, कैलाश कांडपाल, मान सिंह बोहरा, शंकर दत्त भट्ट शामिल थे। शिक्षा मित्रों ने कहा कि पहली अप्रैल को वह स्कूल जाएंगे। साथ ही उनकी चुनाव ड्यूटी भी लगी है।
जिले में 2015 में 174 शिक्षा मित्रों को सहायक शिक्षक के रूप में सशर्त औपबंधिक नियुक्ति दी गई थी। शर्त यह थी कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय के आदेश के अनुरूप 31 मार्च 2019 तक उन्हें टीईटी पास करना होगा लेकिन औपबंधिक नियुक्ति वाले 109 और 83 शिक्षा मित्रों ने टीईटी पास नहीं की है। इनकी सूची शिक्षा निदेशालय को भेज दी गई है। निदेशालय के दिशा-निर्देश के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
- आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षाधिकारी चंपावत