फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी न कराने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Wed, 29 Oct 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल हाईकोर्ट के पूर्व में आदेश जारी करने के बावजूद टीचर एलिजीबिलिटी टेस्ट (टीईटी) न कराने पर शिक्षा सचिव और निदेशक से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई
कोर्ट ने परीक्षा का कार्यक्रम भी न्यायालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई।

ऊधमसिंह नगर निवासी प्रमोद पांडे की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा गया था कि इंटर कॉलेज गूलरभोज में एलटी पदों के लिए एक विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें टीईटी अनिवार्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की ओर से दोबारा नई विज्ञप्ति जारी कर टीईटी को अनिवार्य कर दिया गया। याची का कहना था कि विभाग द्वारा मात्र एक बार टीईटी-2 की परीक्षा वर्ष 2013 में कराई थी, जबकि हाईकोर्ट द्वारा वर्ष में दो बार टीईटी कराने के आदेश दिए थे।

पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट की एकलपीठ ने शिक्षा सचिव और निदेशक से जवाब मांगा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें