शहर की दीवारों पर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) लिखकर संगठन का प्रचार
गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ में शहजाद भट्टी और आबिद जट्ट जैसे नाम भी सामने आए हैं जिनसे युवा जुड़े थे। सुरक्षा एजेंसियों की जांच में यह भी सामने आया कि देहरादून में गिरफ्तार एक संदिग्ध विक्रांत शहर की दीवारों पर तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (टीटीएच) लिखकर संगठन का प्रचार कर रहा था। एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे। एसटीएफ समेत अन्य केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी बढ़ा दी है। उत्तराखंड के कई अन्य संदिग्ध युवक भी एजेंसियों के रडार पर हैं जिनकी गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।
ये भी पढे़ं..टॉयलेट में कैद के 10 महीने: महिला को डंडे-वाइपर से पीटा, निजी अंगों पर भी चोट पहुंचाई, खाने में दिए कच्चे चावल
वहीं एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बीते कुछ समय में सोशल मीडिया में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ी हैं। आतंकी युवाओं को गुमराह करके तरह-तरह के जिहाद में शामिल करते हैं। जांच में आईएसआई का एक माड्यूल सामने आया है जो सोशल मीडिया में युवाओं को जोड़ रहा था। कई जगह उनसे सीसीटीवी इंस्टाल कराए ऐसी जगह से जहां से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स आसानी से निगरानी कर सकें। सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रांस बॉर्डर एक्टिविटी काफी बढ़ी है जिसे देखते हुए निगरानी के लिए साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं।