बिलिंग के लिए यह रहेगा नियम
यूपीसीएल प्रबंधन के अनुसार, इस आदेश के लागू होने के बाद पहली बार होने वाली मीटर रीडिंग में एमआरआई(मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) के मामलों में एक जून से ही नई दरों से बिलिंग होगी। अन्य मामलों में पुरानी और नई दरों को आनुपातिक आधार पर बांटकर बिल तैयार किया जाएगा। राहत की बात यह है कि इस सरचार्ज को लो पावर फैक्टर सरचार्ज, वोल्टेज रिबेट, प्रीपेड मीटरिंग रिबेट या कंटीन्यूअस सप्लाई सरचार्ज की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।
किसकी बिजली कितनी हुई महंगी
उपभोक्ता श्रेणी- बढ़ोतरी (प्रति यूनिट)
बीपीएल - 23 पैसे
घरेलू- 59 से 65 पैसे
अघरेलू- 90 से 94 पैसे
गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी- 89 पैसे
प्राइवेट ट्यूबवेल- 29 पैसे
कृषि गतिविधियां- 41 से 46 पैसे
एलटी इंडस्ट्री- 82 से 87 पैसे
एचटी इंडस्ट्री- 85 पैसे
मिश्रित लोड- 84 पैसे
रेलवे ट्रैक्शन- 82 पैसे
ईवी चार्जिंग स्टेशन- 82 पैसे
अस्थायी कनेक्शन- 1.01 रुपये