फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से भारत में घुस सकते हैं आतंकी, सुरक्षा एजेंसी सतर्क

Thu, 19 Jan 2017 01:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
आतंकी हमला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नेपाल में आईएसआई के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी को हाई अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के साथ ही एसएसबी और खुफिया तंत्रों को सीमा पर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव और गणतंत्र दिवस के तहत सीमा पर पहले से ही सुरक्षा तंत्र खासे सतर्क हैं।

सीमा पर हाई अलर्ट

एसएसबी सतर्क - फोटो : अमर उजाला
बीते दिवस नेपाल में आईएसआई के दो आतंकियों के पकड़े जाने के बाद यहां सीमा पर हाई अलर्ट कर सुरक्षा एजेंसियों को
सतर्क किया गया है।

एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट केसी राना ने बताया कि गणतंत्र दिवस और उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए एसएसबी पहले से ही सतर्क है। लेकिन आईएसआई के दो आतंकियों के नेपाल में पकड़े जाने के बाद सीमा को हाई अलर्ट किया गया है।

सीमा पर सभी बटालियनों को सतर्क रहने के साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाने और सघनता से चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बनबसा सीमा पर एसएसबी ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी

एसएसबी ने जंगल में की कांबिंग
साथ ही नेपाल के रास्ते संदिग्ध और अनजान लोगों के भारत प्रवेश पर रोक को लेकर भी सुरक्षा बलों को चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसमें खुफिया तंत्रों की भी मदद ली जा रही है। इधर, बनबसा सीमा पर एसएसबी ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है।

57वीं वाहिनी एफ कंपनी के असिस्टेंट कमांडेंट सुमन सौरभ ने बताया कि सीमा पर एसएसबी की नियमित पेट्रोलिंग, चेकिंग और पूछताछ जारी है।

धनुषपुल स्थित डी कंपनी के प्रभारी (इंस्पेक्टर) कलजी सोढ़ा ने बताया कि नेपाल सीमा के साथ ही जिले की सीमा पर चौबीसों घंटे लगातार पेट्रोलिंग और चेकिंग चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें