विद्यालय संचालित न होने के कारण भवन भी जीर्णशीर्ण हो गया है। खैरीखुर्द के उप प्रधान निर्मल रावत ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम सभा की बैठक में इस विद्यालय की जगह पर पंचायत भवन का प्रस्ताव पास किया है। उन्होंने कहा तीन दशक से विद्यालय यहां पर संचालित नहीं हो रहा है। भवन अब धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील हो रहा है।
उक्त भूमि विद्यालय के नाम पर है। शुरुआत में दो-तीन साल ये विद्यालय संचालित हुआ। बाद में बंदरों के आतंक के कारण अभिभावकों ने बच्चों को भेजना बंद कर दिया। तभी से ये विद्यालय संचालित नहीं हो रहा है। यदि पंचायत की ओर से शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा जाता है तो भूमि पंचायत को हस्तांतरित की जा सकती है।
- मोहनलाल पेटवाल, संकुल समन्वयक, श्यामपुर
पथरी क्षेत्र के कई गांवों में बंदरों के उत्पात से ग्रामीण परेशान हैं। बंदर न सिर्फ फसलों को नुकसान पहुंचा रहे बल्कि हमला भी कर रहे हैं।
आदर्श टिहरी नगर, टिहरी डोब नगर, पथरी रेलवे स्टेशन कालोनी, पुरुषोत्तमनगर, कमलानगर और सुभाषगढ़ आदि स्थानों पर बंदर घरों में घुस कर नुकसान कर रहे है। ग्राम प्रधान मंजू देवी, रविंद्र सिंह, सोबन सिंह चौहान, कृष्णानंद डंगवाल, उम्मेद सिंह रावत आदि ने वन विभाग के अधिकारियों बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है।