फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां जल्द होगा टेनिस बॉल क्रिकेट लीग टूर्नामेंट, आईपीएल की तर्ज पर लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Fri, 28 Jun 2019 08:31 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

गली मोहल्ले में खेले जाने वाले क्रिकेट को स्टेडियम तक पहुंचाने की मुहिम शुरू हो गई है। इसके लिए टेनिस बॉल से होने वाले इंडियन टेनिस क्रिकेट लीग की स्थापना की गई है, जिसका शुभारंभ प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने किया।

विज्ञापन


मुंबई में आगामी अक्टूबर में डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाली प्रतियोगिता में देश भर की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए कुमाऊं की टीम के लिए 1 जुलाई को हल्द्वानी स्टेडियम में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स 360 डिग्री एलएलपी कंपनी की ओर से किया जा रहा है।

विज्ञापन

मुंबई के व्यवसायी बनबसा निवासी आयोजक डीबी चंद ने बताया कि पहली बार देश में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता के जरिए गली मोहल्लों में खेलने वाले खिलाड़ियों को स्टेडियम तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है।

प्रतियोगिता में देश की आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। बताया कि अब तक देश भर से 4 हजार से अधिक खिलाड़ियों ने नामांकन कराया है, जिनमें टूर्नामेंट के लिए 128 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 

बताया कि आईपीएल की तर्ज पर इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों की बोली लगाई जाएगी। प्रत्येक टीम में 16 खिलाड़ी होंगे। टूर्नामेंट 10-10 ओवर का होगा। बताया गया कि हल्द्वानी में 1 जुलाई को कुमाऊं के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी बनबसा निवासी पूर्व फौजी उत्तम चंद को सौंपी गई है। हल्द्वानी में होने वाले ट्रायल में आयोजक डीबी चंद के अलावा क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के मौजूद होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें