फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: किरायेदार ने ही की थी बुजुर्ग मकान मालकिन की हत्या, पैसे उधार न देने पर दिया वारदात को अंजाम

Fri, 20 Mar 2020 06:59 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • कनखल के आशारानी हत्याकांड का खुलासा, अल्मोड़ा का रहने वाला है आरोपी 
  • आरोपी से जेवर बरामद, सीआईयू और कनखल पुलिस ने किया खुलासा 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार में कनखल के पहाड़ी बाजार में बुजुर्ग महिला आशारानी की हत्या उसके ही पूर्व के किरायेदार ने ही की थी। क्रिमीनल इंवेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) और कनखल पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी आरोपी युवक को दबोचा है। पुलिस का दावा है कि लूट के इरादे से बुजुर्ग की हत्या की गई थी। एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार का नकद इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन

एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने शुक्रवार को कनखल थाना कैंपस में हत्याकांड का खुलासा करते हुए सिलसिलेवार ढंग से जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि पिछले महीने 13 फरवरी को पहाड़ी बाजार निवासी आशारानी (56) पत्नी रोशन लाल बोहरा की घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। घर से जेवर, मोबाइल फोन एवं सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर गायब थी। आशारानी के बेटे ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

एसएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को परिचित और परिजन की संदेह के घेरे में थे, लेकिन महत्वपूर्ण क्लू नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तब फुटेज में एक संदिग्ध हेलमेट पहना युवक दिखाई दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या करने ही दिल्ली से पहुंचा था हरिद्वार

सीआईयू और कनखल पुलिस की पड़ताल में संदिग्ध की पहचान विरेंद्र सिंह बिष्ट उर्फ विष्णु उर्फ विशाल पुत्र स्व. जगत सिंह बिष्ट निवासी ग्राम भगोती चौखुटिया, अल्मोड़ा हाल निवासी महरौली दिल्ली के रूप में हुई। 

एसएसपी ने बताया कि सीआईयू और कनखल पुलिस की टीम ने आरोपी वीरेंद्र को दिल्ली के महरौली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह वर्ष 2009 में आशारानी के दूसरे घर में किरायेदार था। करीब डेढ़ साल वह किराये पर रहा था। इसके बाद वह नौकरी करने दिल्ली चला गया था। कबूला कि घटना के दिन वह बुजुर्ग महिला के घर वारदात को अंजाम देने ही गया था।
 
पहले उसने महिला से रकम उधार देने की बात कही लेकिन उसके इंकार कर देने पर उसने कमरे में ही पड़े कपड़े के फंदे से गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। महिला के शरीर से सोने के जेवर एवं अन्य सामान लूटकर फरार हो गया। एसएसपी की माने तो उसने सुनियोजित ढंग से हत्याकांड को अंजाम दिया था। आरोपी के कब्जे से आशारानी की तीन अंगुठियां, दो कंगन व अन्य सामान बरामद हुआ है। 

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक को पैसे की आवश्यकता था। वह मौजूदा समय में एक सीए के पास कार्यरत था। इस दौरान एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, एसओ विकास भारद्वाज, सीआईयू प्रभारी राजीव चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें