फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदार ने मकान मालिक पर लगाया घर की बुनियाद खोखली करने का आरोप, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 07 Aug 2019 08:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
मकान की नींव ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मसूरी में घंटाघर क्षेत्र में एक पुरानी रिहायशी इमारत में किराएदारों ने मालिक पर बुनियाद खोखली करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मकान मालिक उन्हें बाहर निकालने के लिए यह सब कर रहा है, जिससे इमारत का एक भाग गिर भी चुका है।

विज्ञापन


खतरे की जद में आए किराएदारों ने प्रशासन से इसकी शिकायत की, जिसके बाद एसडीएम ने इमारत खाली करने और मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, इस इमारत का हिस्सा ढह गया, जिससे वहां बनी दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम गोपालराम बिनवाल मौके पर पहुंचे और इमारत का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे लोगों को तत्काल इमारत खाली करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में किराएदारों का इमारत के मालिक नितिन मित्तल पर ही आरोप है कि वह लगातार उनसे यहां से जाने के लिए कह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि वे इसका नियमित किराया भी दे रहे हैं। इस पर जब उन्होंने खाली नहीं किया तो वह बुनियाद को खोखला कर रहे हैं। मामला न्यायालय में भी चला था। बताया जा रहा है कि न्यायालय ने भी यथास्थिति बनाए रखने के आदेश दिए थे। हालांकि नितिन मित्तल ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। इस मामले में एसडीएम ने जांच कराने की बात कही है। 
मैंने इमारत का निरीक्षण किया था। यह बेहद जर्जर हालत में है। ऐसे में इसे खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। मकान मालिक और किराएदारों में विवाद की बात भी सामने आई है। फिलहाल जो आरोप हैं उनकी जांच की जा रही है। 
- गोपालराम बिनवाल, एसडीएम  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें