फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: लोअर PCS परीक्षा से साढ़े दस हजार अभ्यर्थी बाहर

Wed, 02 Nov 2016 10:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
exam
विज्ञापन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने नवंबर में होने जा रही लोअर पीसीएस (नायब तहसीलदार) परीक्षा से साढ़े दस हजार अभ्यर्थियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
विज्ञापन


इन अभ्यर्थियों में से बड़ी संख्या उनकी है, जिन्होंने समय पर अपना शुल्क जमा नहीं किया था। दो या इससे अधिक बार आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के आवेदन भी निरस्त कर दिए गए हैं।

20 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रदेश के 20 शहरों में सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2016 का आयोजन होगा। इसके एडमिट कार्ड पांच नवंबर से वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक से ज्यादा आवेदन करने वाले भी बाहर

परीक्षा - फोटो : demo pic
इससे पहले आयोग ने रिजेक्ट हुए अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। आयोग के मुताबिक एक से ज्यादा आवेदन करने वाले 250 अभ्यर्थियों के 495 आवेदन निरस्त कर दिए हैं। इसके अलावा 10331 अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं किया था।

आयोग के मुताबिक परीक्षा के विज्ञापन में बिंदु 10 में साफ लिखा है कि निर्धारित तिथि तक परीक्षा शुल्क जमा न करने पर ऑनलाइन आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। अनर्ह किए गए अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

केवल ऑनलाइन मिलेंगे एडमिट कार्ड
लोअर पीसीएस के एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। आयोग के मुताबिक अभ्यर्थी पांच नवंबर से आयोग की वेबसाइट www.ukpsc.gov.in से ऑनलाइन अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें