फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभलकर, मौसम की ये चाल कहीं बना न दे बीमार

Tue, 22 Mar 2016 08:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मौसम
विज्ञापन
दिन और रात के तापमान का सितम बीमारियों का बुलावा दे रहा है। रात के तापमान में हर रात बड़ी उठापटक हो रही है, जबकि दिन का तापमान भी कई रंग बदल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक तापमान के ऐसे मिजाज से वायरल बढ़ने की संभावना प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


राजधानी में लगातार पारे में उछाल और गिरावट आ रही है। रविवार की रात का न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री था जो कि सोमवार की रात को गिरकर 11.2 डिग्री पर आ गया। एक ही रात में न्यूनतम तापमान में यह गिरावट और फिर उछाल सेहत के लिए खतरनाक है। इसी तरह, दिन का तापमान भी लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है।

पारा कर रहा उठापटक
सुबह के वक्त ठंड होने से तापमान 10 से 12 डिग्री हो रहा है जबकि दिन में तेज धूप के बीच तापमान 28 से 29 डिग्री तक पहुंच रहा है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. महावीर सिंह ने बताया कि तापमान के उतार चढ़ाव में वायरल का असर बढ़ जाता है। कई बार कम कपड़े पहनने की वजह से भी ठंड का असर बुरा प्रभाव डालता है।
विज्ञापन


उन्होंने सलाह दी है कि अभी गर्मियों वाले हल्के कपड़े पहनने के बजाए सर्दियों वाले कपड़ों का ख्याल रखें। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक दो दिन बारिश की वजह से तापमान में कमी जरूर आई लेकिन अब मौसम शुष्क रहने से तापमान में बढ़ोतरी होगी।

उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में मंगलवार को मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी में भी आसमान साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें