फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़कर बोलने लगी सूरज की तपिश

Wed, 10 Jun 2015 01:25 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जून की गर्मी में सूरज की तपिश सिर चढ़कर बोलने लगी है। मंगलवार को इस सीजन में दूसरी बार पारा 40 डिग्री पार पहुंचा।
विज्ञापन


उधर, बुधवार को भी सुबह से ही गर्मी का कहर जारी रहा। दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने जीना मुहाल कर दिया। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

23 मई को दून का पारा 40.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद से तापमान 35 से 39 डिग्री के बीच ही रहा। कई दिन से लगातार बढ़ती जा रही गर्मी के बीच मंगलवार को पारा दूसरी बार 40 पार पहुंच गया। राजधानी में तापमान 40.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


गर्म हवा के थपेड़ों ने जीना मुहाल कर दिया है। बीते तीन दिनों पर नजर डालें तो न केवल दिन के अधिकतम तापमान, बल्कि रात के न्यूनतम पारे में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि फिलहाल गर्मी का यह सिलसिला जारी रहने वाला है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप बढ़ सकता है, लिहाजा लोग खुद को महफूज रखें। राजधानी में सुबह से मौसम खुला रहेगा, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल आ सकते हैं।

9 जून को पारे पर नजर
वर्ष - पारा
2011 - 30.5 (अधिकतम)/20.4 (न्यूनतम)
2012 - 38 (अधिकतम)/23.2 (न्यूनतम)
2013 - 31.7 (अधिकतम)/24.6 (न्यूनतम)
2014 - 39.6 (अधिकतम)/25.1 (न्यूनतम)

पांच दिनों के पारे पर नजर
तिथि - पारा
4 जून - 37.2 (अधिकतम)/23.1 (न्यूनतम)
5 जून - 37.4 (अधिकतम)/22.2 (न्यूनतम)
6 जून - 36.8 (अधिकतम), 23.1 (न्यूनतम)
7 जून - 37.9 (अधिकतम), 23.8 (न्यूनतम)
8 जून - 39.8 (अधिकतम), 23.1 (न्यूनतम)

गर्मी में धधके पहाड़ के जंगल
गर्मी बढ़ने और पारा 40 पहुंचने के साथ ही जंगल भी धधकने लगे हैं। मंगलवार को फॉरेस्ट सर्वे आफ इंडिया (एफएसआई) ने प्रदेश में 26 जगहों पर आग की घटनाएं होने की जानकारी दी है। इसमें सबसे ज्यादा देहरादून में आग की सात घटनाएं शामिल हैं।

मंगलवार सुबह से ही तापमान बढ़ने के साथ जंगल धधकने शुरू हो गए। दिनभर वन विभाग की टीमें दौड़ती नजर आई। एफएसआई ने सेटेलाइट से प्रदेश में 26 जगहों पर आग की घटनाओं की पुष्टि की। इसमें देहरादून में सबसे ज्यादा सात, पौड़ी गढ़वाल में छह, टिहरी और अल्मोड़ा में पांच-पांच, चंपावत में एक और हरिद्वार में दो जगह शामिल हैं।
विज्ञापन


देहरादून में सबसे ज्यादा आग की घटनाओं पर वन विभाग की टीम दिनभर दौड़ती रही। डीएफओ प्रसन पात्रो ने बताया कि सहसपुर, बाजावाला, ऋषिकेश, लच्छीवाला में कई जगहों पर आग की सूचनाएं आई। उन्होंने मौके पर खुद कमान संभाली। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, कहीं कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें