फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दिनभर की बारिश से छह डिग्री गिरा पारा, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
Iप्रदेशभर में बारिश-बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके चलते ठिठुरन बढ़ गई। हालांकि, रात के न्यूनतम तापमान में इजाफा होने से ठंड से थोड़ा राहत मिली। देहरादून जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में रविवार को दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही।
विज्ञापन

I
Iबीते 24 घंटे में दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। ठिठुरन के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही रहे और अलाव तापते हुए नजर आए। हालांकि, रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण भी सड़कों पर ज्यादा भीड़ नजर नहीं आई। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून में अधिकतम तापमान 12.8 और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

I
Iयह रहा तापमानI
Iस्थान अधिकतम न्यूनतमI
Iदेहरादून 12.8 10.2
I
Iपंतनगर 22.5 8I
Iमुक्तेश्वर 3.4 -1.0
I
Iनई टिहरी 7.7 2.3I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें