I
IIजीआरडी आईएमटी कॉलेज अकादमिक और इंडस्ट्री स्किल सेट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान की अध्यक्ष डॉली ओबेरॉय ने कहा, ईमानदारी, परिश्रम और अच्छा व्यवहार सफलता का मूल मंत्र है। मसूरी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी अशोक कुमार व विभिन्न कॉलेजों के नीति-निर्माताओं ने हिस्सा लिया। डॉली ओबेरॉय ने कहा कि जहां तकनीक तेजी से विकसित हो रही है, वहीं शिक्षा क्षेत्र इसके साथ तालमेल बिठाने के लिए संघर्ष कर रहा है। वर्तमान में उद्योग में जिस तेजी से तकनीक और लोगों के कौशल में बदलाव आ रहे हैं उस तेजी से हम शिक्षा व्यवस्था में अभी बदलाव नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते उद्योग के हिसाब से भारतीय युवाओं को तैयार होने में संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। I