फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: तेजस्वी सूर्या ने हरिद्वार से उठाई कांवड़, ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

Fri, 07 Aug 2026 11:16 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरकी पैड़ी पर तेजस्वी सूर्या ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए वह पवित्र गंगाजल भरकर ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
तेजस्वी सूर्या ने हरिद्वार से उठाई कांवड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजयुमो अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने हरकी पैड़ी से कांवड़ उठाई। वह ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी युवा नेतृत्व वाली श्रद्धा यात्रा है।

विज्ञापन


शुक्रवार को हरकी पैड़ी पर तेजस्वी सूर्या ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए वह पवित्र गंगाजल भरकर ऋषिकेश स्थित वीरभद्र महादेव मंदिर की ओर रवाना हो गए। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालु बिना किसी औपचारिक आयोजन या शुल्क के केवल श्रद्धा और विश्वास के साथ कांवड़ यात्रा करते हैं।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: चेतावनी रेखा पर नदियां, 132 सड़कें बंद, आज भी बारिश का येलो अलर्ट, हाईवे का जानें अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत से होने के बावजूद कई वर्षों से मेरे मन में कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनने की इच्छा थी, जो इस सावन में भगवान भोलेनाथ की कृपा से पूरी हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह हरिद्वार किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए नहीं, बल्कि, एक श्रद्धालु के रूप में इस दिव्य यात्रा में सहभागी बनने आए हैं। इसलिए, राजनीति पर कोई बात नहीं करेंगे। इस मौके पर अभिनव चौहान, शिवम महंत, रोहन सहगल, सन्नी पंवार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें