फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: त्यूणी में एक, कालसी दो, चकराता में पहुंचे छह फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
I- सक्षम अधिकारी भी कर रहे तहसील दिवस से किनारा
विज्ञापन

I

Iअधिकारियों न पहुंचने से फरियादी नाराजI

तहसील दिवस अब केवल औपचारिकता भर रह गया है। त्यूणी में तहसील दिवस पर एक, कालसी में दो और चकराता में छह फरियादी पहुंचे। त्यूणी में तहसीलदार और चकराता में रजिस्ट्रार कानूनगो ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कालसी तहसील में विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारियों के न पहुंचने पर लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई। फरियादियों की गिरती संख्या के चलते अधिकारी तहसील दिवस से किनारा करने लगे हैं।

मंगलवार को कालसी में एसडीएम हरगिरी की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में मात्र दो शिकायतें दर्ज की गईं। ग्राम उदांवा निवासी धूम सिंह चौहान ने स्रोत सूखने के कारण उत्पन हुई पेेयजल की समस्या की शिकायत रखी। बताया कि ग्राम में लगभग 500 के करीब लोग निवास करते हैं। एसडीएम ने जल संस्थान के अधिकारियों को पेयजल की स्थाई रूप से व्यवस्था होने तक पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




कालसी निवासी वीके शर्मा ने तहसील मुख्यालय, कालसी बाजार, कालसी गेट, हरिपुर, जोहड़ी आदि क्षेत्रों में सड़क के दोनों और झुके वृक्षों को कटवाने की मांग के लिए प्रार्थनापत्र दिया। बताया कि छह महीने पहले भी उनकी ओर से इस संबंध में पत्र दिया गया था। बताया कि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसडीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को शीघ्र सूखे और झुके पेड़ों को कटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान दिनेश सिंह राठौर, दिनेश चौहान, केशर सिंह चौहान, एसएन भटकोटी, विनोद शर्मा, सुनील शर्मा, प्रियंका थपलियाल आदि अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, विकासनगर में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के अध्यक्षता में तहसील दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 25 फरियादी राजस्व विभाग से संबंधित शिकायत लेकर पहुंचे थे। इनमें से 22 का मौके पर निस्तारण किया। चकराता में छह शिकायतें दर्ज की गई। रजिस्ट्रार कानूनगो ने शिकायतें सुनीं। सभी शिकायतें किसान सम्मान निधि सें संबंधित रहीं। त्यूणी में तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी की अध्यक्षता में तहसील दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां किसान बीमा से संबंधित एक ही फरियादी पहुंचा।उसे शीघ्र समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें