फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दूसरे दिन हड़ताल का मिलाजुला असर, रोडवेज बसें चलने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
I- पछवादून क्षेत्र में तय समय से एक से डेढ़ घंटे देरी से चलीं बसें
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I- कई निजी बसों का भी हुआ संचालन, मैदान में यूटिलिटी और पिकअप के पहिए थमे रहेI

पछवादून क्षेत्र में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट यूनियन कांग्रेस की तीन दिवसीय हड़ताल का दूसरे दिन मिला जुला असर देखने को मिला। रोडवेज बसें करीब एक से डेढ़ घंटा देरी से चलीं। इसके चलते नौकरीपेशा और जरूरी काम के लिए घरों से निकले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। डाकपत्थर-देहरादून और विकासनगर-सहारनपुर रूट पर कई निजी बसों के संचालन से लोगों को राहत मिली। साहिया में सोमवार शाम को बस नहीं पहुंची। हालांकि पर्वतीय रूट पर यूटिलिटी और पिकअप वाहनों का संचालन दूसरे दिन भी जारी रहा।



मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे हरबर्टपुर तिराहे पर लोग अपने गंतव्य तक जाने के लिए बसों का इंतजार करते नजर आए। कई रोडवेज बसें निर्धारित समय से एक डेढ़ घंटा देरी से पहुंचीं। लोग बेबश नजर आए। गिने-चुने सवारी वाहन ही सवारियों से पैक होकर जाते दिखे।
विज्ञापन




सेलाकुई और सहसपुर में भी रोडवेज और निजी बसों का संचालन देरी से शुरू हुआ। यहां भी दिनभर गिनी चुनी संख्या में विक्रम, ऑटो, मैजिक वाहन सवारियों को ढाेते रहे। रोडवजे और निजी बसें पूरी तरह यात्रियों से पैक होकर जा रही थीं।



साहिया में सुबह 7.30 बजे बाजार में बस नहीं खड़ी थी। साहिया से हरिद्वार तक एक बस संचालित की जाती है। लोगों ने जब पूछताछ कि तो पता चला सोमवार शाम को बस बाजार नहीं पहुंची थी। बताया कि बुधवार से बस निर्धारित रूट पर संचालित की जाएगी। कई लोग वापस घर लौटे तो कुछ लोगों ने कालसी तक जाने के लिए निजी वाहन किए। यहां लोकल रूट पर यूटिलिटी और पिकअप वाहन दिनभर सड़क पर फर्राटा भरते रहे।
विज्ञापन




कालसी में रोडवेज बसों के संचालन से लोगों को राहत मिली। यूटिलिटी और पिकअप वाहनों का संचालन न होने से तहसील तक आने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। त्यूणी से दो रोडवेज बसें सुबह अपने निर्धारित समय पर चलीं। दोनों बसे यात्रियों से ठसाठस भरी थीं। पहली बस सुबह 8:00 बजे और दूसरी 9:00 बजे देहरादून के लिए सवारियां लेकर निकली। चकराता क्षेत्र में रोडवेज बसों के संचालन से लोगों को बड़ी राहत मिली। दोनों क्षेत्रों में ग्रामीण रूट पर यूटिलिटी और पिकअप वाहन चलते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें