फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भूधंसाव का जायजा लेने लखवाड़ पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



रिपोर्ट के आधार पर होगा गांव में भू-वैज्ञानिक जांच का निर्णय

रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपेगी टीम

जाखन में भूधंसाव की घटना के बाद भविष्य को लेकर चिंतित हैं ग्रामीण

तहसील प्रशासन की टीम ने कालसी क्षेत्र के लखवाड़ गांव में भूधंसाव से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची। टीम में गांव के रास्तों और मकानों में आई दरारों को देखा। टीम भूधंसाव से हुए नुकसान की एक रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर गांव में भू-वैज्ञानिक जांच कराने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।



कृषि उत्पादन मंडी समिति साहिया के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर लखवाड़ गांव में हो रहे भूधसांव के बारे बताया था। बुधवार को एसडीएम कालसी युक्ता मिश्रा के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक अनिल कुकरेती, राजस्व उपनिरीक्षक रतिराम, साधू सिंह आदि की टीम ग्राम लखवाड़ पहुंची।
विज्ञापन




प्रशासन की टीम ने ग्राम प्रधान रुचि चौहान और क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ गांव का दौरा किया। प्रधान और ग्रामीणों ने टीम को गांव के सार्वजनिक रास्ते में भूधसांव के चलते आईं दरारों को दिखाया। टीम में भूधंसाव से प्रभावित मकानों का भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने हाल ही में जाखन गांव में भूधंसाव के चलते हुए भारी नुकसान का हवाला देते हुए भविष्य में लखवाड़ और आसपास के गांवों की सुरक्षा के प्रति चिंता जाहिर की। ग्रामीणों ने प्रभावित क्षेत्र का भू-वैज्ञानिक सर्वे करवा कर एहतियाती कदम उठाने की भी मांग की। इस अवसर पर सुमित चौहान, यशपाल सिंह चौहान आदि ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं एसडीएम युक्ता मिश्रा ने बताया रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें