फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पटवारी मामले में तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी को भेजी रिपोर्ट

Wed, 28 May 2025 01:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्वत लेने के मामले में आरोपी बनाए गए पटवारी के मामले की रिपोर्ट तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी को भेज दी है। विजिलेंस की कार्रवाई व इसके बाद हुआ घटनाक्रम दिनभर तहसील मुख्यालय में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन

तहसील कालसी में तैनात पटवारी गुलशन हैदर को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस की कार्रवाई के दौरान पटवारी ने रिश्वत में लिए गए दो हजार रुपये के नोट चबाकर निगल लिए थे। पटवारी व इससे संबंधित घटनाक्रम से तहसील प्रशासन ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है।

तहसीलदार रूप सिंह ने बताया कि विजिलेंस की कार्रवाई व इसके बाद घटे पूरे घटनाक्रम और पटवारी की गिरफ्तारी आदि से संबंधित रिपोर्ट तैयार करके जिलाधिकारी को भेजी गई है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जिला प्रशासन के माध्यम से ही की जानी है।
विज्ञापन

उधर, यह मामला तहसील में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। तहसील मुख्यालय में अपने भू अभिलेख व प्रमाणपत्र आदि कार्य के लिए आने वाले ग्रामीणों से लेकर कर्मचारी अधिकारी तक सभी इस घटना को लेकर चर्चा करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें