फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पांच साल भी नहीं चल पाई चार करोड़ रुपये की सड़क

Wed, 28 May 2025 01:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग का लगभग पांच किमी का हिस्सा बनने के पांच साल के अंदर ही खस्ताहाल हो गया है। सड़क किनारे किए गए सुरक्षा संबंधी निर्माण भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर नाराजगी जताते हुए सड़क की स्थिति को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन


हईया-अलसी-सकनी मोटर मार्ग की दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पांच साल पहले चार करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ मार्ग का लगभग पांच किमी का हिस्सा जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इसके अलावा सड़क किनारे बने पुश्ते व स्क्रबर आदि भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच गए हैं। मार्ग के किनारे नाली का निर्माण नहीं कराए जाने के कारण बरसात का पानी सड़क पर बहकर और अधिक समस्या खड़ी कर रहा है।
स्थानीय निवासी सुरेंद्र सिंह बिष्ट, आशीष पंवार, वीरेंद्र सिंह पंवार, अजब सिंह बिष्ट, भाव सिंह बिष्ट, नारायण सिंह पंवार आदि का कहना है कि सड़क की स्थिति को ठीक करने के मामले में लोक निर्माण विभाग लापरवाही बरत रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग से आवाजाही करने वाले अलसी, सकनी, कनबुआ, ककाड़ी, किमोठा, हईया, लुआंठा, बणिया, पिशोगी आदि गांवों के निवासियों को कठिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मोटर मार्ग के जर्जर हो चुके हिस्से को ठीक कराने की मांग की है।
लोनिवि साहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए अवर अभियंता व संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया जा चुका है। शीघ्र ही सड़क व इससे संबंधित सुरक्षा के सभी उपायों को पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें